हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 May 2022

डायट प्राचार्य हाथरस ने बिना निविदा खरीदा सामान, कराई रंगाई-पुताई

लखनऊ : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) हाथरस की प्राचार्य ऋचा गुप्ता पर बिना निविदा सामान खरीदने व मनमाने तरीके से रंगाई-पुताई पर सरकारी धन खर्च करने का गंभीर आरोप है।



जिलाधिकारी हाथरस ने डायट प्राचार्य को धन का दुरुपयोग करने का दोषी पाया है, उन पर कठोर कार्रवाई करने के साथ ही सरकारी धन की वसूली करने की संस्तुति की गई है। शासन ने डायट प्राचार्य के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ इसकी जांच करेंगे।
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more