हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 May 2022

शिक्षक ने जहर खाकर दी जान

 हनुमानगंज : ईश्वर शरण इंटर कालेज के शिक्षक प्रज्ञा भारती (31) ने बुधवार रात जहर खाकर जान दे दी। उनने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की तो फ्लैट से शराब की बोतल, जहर का खाली पाउच मिला। ऐसी आशंका है कि शिक्षक ने जहर खाकर खुदकशी की होगी, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है। पिता सहित अन्य लोग आजमगढ़ से आ रहे हैं। 


उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपार्टमेंट के लोगों ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक शिक्षक परिसर में टहल रहे थे। पुलिस को शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आजमगढ़ के सठिअहवा गांव निवासी राजकुमार के बेटे प्रज्ञा ईश्वर शरण इंटर कालेज में शिक्षक थे। 



वह सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा स्थित रुद्रा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 426 में रहते थे। जनवरी 2022 में ही शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से वह फ्लैट में अकेले ही थे। वहीं वाराणसी से प्रज्ञा के जीजा आरडी राम गुरुवार सुबह करीब 11 बजे फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था। खटखटाने पर कोई उत्तर नहीं मिला। फिर अपार्टमेंट के गार्ड ने किसी तरह दरवाजा खोला तो प्रज्ञा की लाश बेड के नीचे पड़ी थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more