हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 January 2023

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है। 10 फरवरी से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। अप्रैल में परीक्षा होगी और मई में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जून में काउंसलिंग होगी।


शासन ने इस बार संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बीयू को आयोजक विश्वविद्यालय नामित किया है। इस संबंध में एक फरवरी को विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। 10 फरवरी से 10 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म खुले रहेंगे। 20 से 25 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 25 से 30 मई तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को जारी करना होगा। वहीं, एक से 25 जून तक काउंसलिंग चलेगी। काउंसलिंग पूरी होने के बाद एक जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया जाएगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां जल्द शुरू कर दी जाएंगी।

उच्च शिक्षा मंत्री ने पहले ही कर दी थी घोषणा
21 अप्रैल 2022 को झांसी दौरे पर आए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बीयू में आयोजित कार्यक्रम में इस संबंध में घोषणा की थी। उन्होंने कहा
था कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजक अबकी बार बीयू को बनाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more