हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 January 2023

नए आयोग के आने तक अभी फंसी रहेगी टीजीटी-पीजीटी व एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती


प्रयागराज । प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती और अशासकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश में नए शिक्षा आयोग के गठन की कवायद तेज होने के बाद ये भर्तियां अब नए आयोग के अस्तित्व में आने तक फंस सकतीं हैं।

मुख्यमंत्री ने बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में शिक्षक भर्ती के लिए एक आयोग के गठन की बात कही है। इसके लिए प्रस्ताव भी मांग लिया गया है। ऐसे माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को अब नए शिक्षा आयोग में समाहित कर लिया जाएगा। वहीं, राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की भर्तियां भी नए आयोग के माध्यम से कराए जाने की तैयारी है। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती भी अब नए आयोग के माध्यम से होगी.

चयन बोर्ड की ओर से अशासकीय विद्यालयों में टीजीटी पीजीटी के 4163 पदों पर भर्ती के लिए अगस्त 2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन चयन बोर्ड में सदस्यों के सभी 10 पद रिक्त पड़े हैं और अध्यक्ष भी अप्रैल 2023 में रिटायर होने जा रहे हैं। परीक्षा तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है और न ही नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है। ऐसे में नए शिक्षा आयोग के गठन होने तक यह भर्ती फंस सकती है।

वहीं, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगस्त 2022 में पूरी हो चुकी है। अभी तक परीक्षा तिथि घोषित नहीं हुई है। वआयोग ने भी अब तक असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more