हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 January 2023

अवकाश में भी खुला विद्यालय ठिठुरते हुए पढ़ने पहुंचे बच्चे


 संभल। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बुधवार को डीएम ने सभी कक्षा आठ तक के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया था। आदेश दिया था कि यदि कोई स्कूल खुलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी लेकिन कई निजी शिक्षण संस्थानों ने डीएम के आदेश का पालन नहीं किया। पढ़ाई जारी रखी। इससे वहां बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।





अभिभावकों में नाराजगी रही। हालांकि सरकारी अर्ध सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहे असमोली क्षेत्र के शहबाजपुर कला में स्थित एक विद्यालय बुधवार को खुला और बच्चे भी । पढ़ने के लिए पहुंचे।






अभिभावकों का कहना था कि ठंड में बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने  की संभावना बनी रहती है। बच्चे स्कूल नहीं जाते तो उन पर दबाव बनाया जाता है। असमोली के खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद ने बताया कि ऐसा कुछ मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि कहीं पर विद्यालय खुला है तो इसकी जांच कराई जाएगी और संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more