हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 January 2023

NPS में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले 4200 शिक्षकों का रुक सकता है वेतन


लखीमपुर । पुरानी पेंशन बहाली के इंतजार में जिन शिक्षकों व कर्मचारियों ने अब तक नई पेंशन योजना में प्रान (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट) नंबर अलॉट नहीं कराया है उनके लिए झटका है। अगर जल्द प्रान आवंटन न कराया और रजिस्ट्रेशन न कराया तो उनका वेतन रुक जाएगा। इसको लेकर सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। वहीं वित्त नियंत्रक ने भी सभी जिलों की ट्रेजरी को वेतन जारी न करने का आदेश जारी कर दिया है। अगर प्रान आवंटन न कराया तो जनवरी महीने का वेतन मिलने में दिक्कत हो सकती है।



नेशनलिस्ट पेंशन स्कीम के दायरे में आने वाले सभी कर्मचारियों व शिक्षकों को प्रान आवंटित कराना जरूरी कर दिया गया है। पिछले कई सालों से प्रान आवंटन के लिए कहा जाता है लेकिन पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीद में शिक्षक व कर्मचारी प्रान आवंटित नहीं करा रहे हैं। इससे नई पेंशन स्कीम में उनकी कटौती नहीं हो पा रही है। अब सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने दिसम्बर महीने में आदेश जारी कर दिया है कि नई पेंशन स्कीम के दायरे में आने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों को प्रान नम्बर आवंटित कराना और एनपीएस में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन के लिए वेतन का भुगतान नहीं होगा। शासनादेश के बाद वित्त नियंत्रक ने भी सभी जिलों की ट्रेजरी को आदेश भेज दिया है। खीरी जिले में करीब 4200 शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने अब तक नई पेंशन स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इनका प्रान नम्बर आवंटित न होने से कटौती नहीं हो पा रही है। दिसम्बर महीने का वेतन तो जारी हो रहा है लेकिन जनवरी महीने का वेतन रुक सकता है।वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक हरिकेश बहादुर ने बताया कि शासनादेश होने के बाद सभी बीईओ को पत्र लिखा गया है कि जिन शिक्षक व कर्मचारियों ने अब तक प्रान आवंटित नहीं कराया है वह तुरंत करा लें। नहीं तो उनका वेतन रुक सकता है। उधर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ इस शासनादेश का लगातार विरोध कर रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more