हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 January 2023

मदरसों में शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं, तैयारी तेज, मार्च में जारी किया जाएगा पाठ्यक्रम


जल्द ही प्रदेश के मदरसों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। मार्च में इसका पूरा शेड्यूल जारी होगा। दरअसल, मदरसों को आधुनिक बनाने की कवायद चल रही है।



यहां के बच्चे विज्ञान, गणित जैसे विषय पढ़ें और शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल हों, इसकी पुरजोर कोशिश हो रही है। यही कारण है कि मदरसों में कंप्यूटर शिक्षा भी शुरू की गई।

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने के पीछे भी सरकार की मंशा यही है कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे भी प्रतिस्पर्धा में आगे रहें। इसी सोच के तहत प्री प्राइमरी कक्षाएं चलाने की तैयारियां हो रही हैं। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद का कहना है कि इस पर तेजी से काम शुरू हो गया है।


प्री प्राइमरी का पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। कोशिश है कि शुरू से ही बच्चों को सभी विषय पढ़ाए जाएं। मार्च में बोर्ड का कैलेंडर जारी होता है। उसी समय प्री प्राइमरी कक्षाओं का भी शिड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more