हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 January 2023

बच्चों के नामांकन में अमेठी समेत सात जिले पिछड़े, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दी चेतावनी


परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सकल नामांकन अनुपात के आंकड़ों में अमेठी समेत सात जिले पिछड़े निकले हैं। इन जिलों में लक्ष्य के मुकाबले बच्चों के कम दाखिले हुए हैं।




महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए यू डायस पोर्टल पर ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हापुड़, शामली, अमेठी, बागपत, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर व बलरामपुर जिले नामांकन में पिछड़े हैं। चूंकि सभी के लिए शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन जरूरी है। माना जा रहा है कि बच्चों का नामांकन कम होने या फिर यू डायस पोर्टल पर सही सूचना न उपलब्ध कराने से इन जिलों का प्रतिशत गिरा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने संबंधित जिलों के डीएम से यह सुनिश्चित कराने की अपेक्षा की है यू डायस प्लस पोर्टल पर सभी स्कूलों की सही सूचनाएं अपलोड कराई जाएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more