UpdateMarts•Com
Follow Channel

02 January 2023

यूपी की नौकरशाही में जल्द होंगे कई बदलाव


यूपी की ब्यूरोक्रेसी में जल्द ही कई बड़े बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। नए साल पर पदोन्नति पाकर 

प्रमुख सचिव और सचिव बनने वाले कुछ अधिकारियों के दायित्वों को बदले जाने की तैयारी है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इसके लिए मशक्कत शुरू कर दी है।


राज्य सरकार ने पदोन्नति देकर 1998 बैच के छह आईएएस अफसरों को प्रमुख सचिव बनाया है। इसमें से आलोक कुमार तृतीय मौजूदा समय सचिव नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन हैं। इन्हें तो वहीं पर प्रमुख सचिव का प्रभार दिया जा सकता है। अनिल कुमार तृतीय प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी और सचिव नगर विकास विभाग के पद पर तैनात हैं। जल निगम प्रबंध निदेशक का पद सचिव स्तर के अधिकारी का है। नगर विकास विभाग का प्रभार प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी के पास है। इसलिए दो प्रमुख सचिव वहां रहने की संभव कम है।

इसीलिए उन्हें किसी दूसरे विभाग में तैनाती दी जाएगी। अनिल सागर सचिव औद्योगिक विकास हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more