UpdateMarts•Com
Follow Channel

02 January 2023

52 हजार ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा नौकरी का तोहफा

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार 52 हजार ग्रामीण महिलाओं को नए साल पर नौकरी का तोहफा देने की तैयारी में है। राज्य के बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 52 हजार रिक्त पदों पर भर्ती का शासनादेश जल्द ही जारी होने के आसार हैं।
इस पद पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट पास होना अनिवार्य है। जहां पद रिक्त हैं, उसी ग्राम सभा का मूल निवासी होना चाहिए। आय, जाति, निवास का प्रमाण पत्र सहित आनलाइन आवेदन करना होगा। वर्ष 2012 के बाद से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर भर्ती नहीं हुई है। पहले इस पद पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल हुआ करती थी, मगर पिछले साल संशोधन कर शैक्षिक योग्यता इण्टर पास कर दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कुल एक लाख 89 हजार 897 स्वीकृत पद हैं। इनमें से करीब 52 हजार पद देहांत, साठ साल की उम्र पूरी होने पर सेवानिवृत्त होने, नौकरी छोड़ देने से रिक्त चल रहे हैं। तमाम जिलों में एक-एक कार्यकत्री पर कई केन्द्रों की जिम्मेदारी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more