27 March 2023

शिक्षक संघ के पदाधिकारी निर्वाचित

 जनपद कानपुर देहात के सभी 10 ब्लॉकों में रविवार को यूपी प्राथमिक शिक्षक संघ (दिनेश शर्मा गुट) की ब्लॉक इकाई पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह आठ बजे से नामांकन व नाम वापसी की समय सीमा बीतने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरु की गई। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना संपन्न हुई। सदर ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर हिमांशु त्रिपाठी व मंत्री पद पर अरुण कटियार ने विजय श्री हासिल की। यहां पर्यवेक्षक के रूप में उदय नारायण यादव मौजूद रहे।

रसूलाबाद बीआरसी परिसर में रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ दिनेश शर्मा गुट का चुनाव संपन्न हुआ।

निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह की देखरेख में हुए मतदान में बृजमोहन यादव ने 228 मत पाकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। दूसरे नंबर पर अरुण यादव रहे। उन्हें 163 मत मिले। महामंत्री पद पर पुनीत मिश्रा ने 206 मत पाकर विजय हासिल की। दूसरे 'नंबर पर शहजादे लाल रहे। उन्हें 177 मतं प्राप्त हुए। जबकि झींझक बीआरसी में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह यादव 39 मतों से व मंत्री पद के लिए विजय सिंह यादव 38 मतों से विजयी घोषित किए गए। मतदान अधिकारी के रूप में विनोद कुमार यादव मांडलिक संगठन मंत्री मौजूद रहे। मतदान में 399 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रत्याशियों का विशाल दुबे, आदित्य शर्मा, प्रेम बाबू संखवार, मंजू लता कुशवाहा, विपिन यादव, मंजेश, सुभाष यादव, चन्द्रशेखर सहित अन्य शिक्षकों फूलमालाओं से लाद कर स्वागत किया। वही मैथा बीआरसी परिसर में रविवार को हुए शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के चुनाव मे आंनद मिश्रा 15 • मत अधिक पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि ब्रजेश यादव ने मंत्री पद पर 241 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी गणेश वर्मा को 38 मतों से हराया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more