27 March 2023

अब चार अप्रैल तक जारी होगी बेसिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची



प्रयागराज। परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति के लिए अनन्तिम वरिष्ठता सूची अब चार अप्रैल तक जारी होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 25 मार्च को सभी बीएसए को पत्र जारी कर चार अप्रैल तक एनआईसी के पोर्टल पर अनन्तिम वरिष्ठता सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षक-शिक्षिकाएं पांच से 11 अप्रैल तक पोर्टल पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करेंगे और 12 से 15 अप्रैल तक आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा। 19 अप्रैल को शाम चार बजे तक अंतिम ज्येष्ठता सूची का प्रकाश किया जाएगा,


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more