UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 May 2023

बीएसए ने खत्म की 15 विद्यालयों की मान्यता, बाबू को किया निलंबित


सिद्धार्थनगर, फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मान्यता लेने वाले 15 विद्यालयों की मान्यता बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने निरस्त कर दी है। बीएसए ने जांच में मान्यता संबंधी फर्जीवाड़ा में संलिप्त बाबू मुकुल मिश्र को निलंबित कर दिया है।






संतकबीर नगर के मेहदावल थाना क्षेत्र के बेलवनवा निवासी विनोद प्रताप सिंह ने सिद्धार्थनगर जिले में विद्यालयों के मान्यता मामले में फर्जीवाड़ा की शिकायत करते हुए जांचकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद दो सदस्यीय जांच टीम ने रिपोर्ट दी थी। जांच में पाया गया कि माह जनवरी 2019 से मार्च 2019 के बीच मात्र एक बार 28 फरवरी 2019 को मंडलीय मान्यता समिति की बैठक हुई थी। निदेशक (बेसिक) सप्तम मंडल गोरखपुर ने जांच टीम को बताया कि मान्यता समिति की बैठक में जिले के 15 विद्यालयों के नाम नहीं शामिल थे। बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर साफ है कि इन विद्यालयों की मान्यता फर्जी एवं कूटरचित है। इस मामले में संलिप्त पाए जाने पर बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मुकुल मिश्र को निलंबित कर दिया। मुकुल वर्तमान में बीआरसी से संबद्ध थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more