UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 May 2023

एकसाथ दो पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र


प्रयागराज, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब वह एक साथ दो डिग्री के लिए पढ़ाई कर सकेंगे। एक पाठ्यक्रम दूरस्थ शिक्षा तो दूसरे कोर्स की पढ़ाई रेगुलर विवि से एक साथ कर सकता है। मुक्त विश्वविद्यालय यह व्यवस्था इस सत्र से शुरू करने जा रहा है। मुक्त विश्वविद्यालय अब तक डिग्री के साथ ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स की अनुमति देता था। यूजीसी के नियमों को मुक्त विश्वविद्यालय जल्द प्रस्तावित कार्य परिषद की बैठक में रखकर परिनियम में शामिल करेगा। यह सुविधा स्नातक और परास्नातक दोनों पाठ्यक्रमों में लागू होगी।


यूजीसी ने डुवल डिग्री कोर्स को पिछले वर्ष मंजूरी दी थी। साथ ही सभी विश्वविद्यालयों से एक साथ दो डिग्री कोर्स की योजना पर तेजी से आगे बढ़ने का सुझाव दिया था। उदाहरण के तौर पर कोई छात्र बीए के साथ बीकॉम या एमए इतिहास के साथ एमए राजनीति विज्ञान की पढ़ाई करना चाहे तो कर सकता है। कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बताया कि डुवल डिग्री कोर्स के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसे जल्द ही कार्य परिषद की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। एक मुक्त विविसे तो दूसरे रेगुलर विवि से छात्र दो कोर्स की पढ़ाई एक साथ कर सकेंगे। छात्रों को फिजिकल और ऑनलाइन मोड में दो डिग्री प्रोग्राम करने की अनुमति है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more