UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 May 2023

परिवार सर्वेक्षण से वंचितों को लाभ देने की तैयारी



लखनऊ। परिवार सर्वेक्षण के बाद प्रदेश की सरकार विभिन्न योजनाओं से वंचितों पात्र परिवारों को लाभान्वित करेगी। खासतौर पर बच्चों की परवरिश से जड़ी योजनओं पर फोकस होगा।


■ एकल मां के बच्चे के लिए पांच सौ रुपये महीने, विधवा पेंशन और खाद्य सुरक्षा के लिए पीडीएस के जरिये राशन मिलेगा।

■ माता या पिता अथवा दोनों के विकलांग होने पर 500 रुपये विकलांग पेंशन और खाद्य सुरक्षा के तहत राशन ।

■ विकलांग बच्चों को 500 रुपये महीने पेंशन दी जाएगी।

■ 18 वर्ष से कम उम्र में काम करने वाले बच्चों, परिवार को सहयोग के लिए बच्चों की ओर से बाल मजदूरी करने पर बाल श्रमिक योजना के तहत बेटियों को 1200 और बेटों के 1000 रुपये प्रति महीने सहायता दी जाएगी।

■ मौसमी परिस्थितियों में पलायन करने पर माता-पिता को मनरेगा में जॉब कार्ड, मुद्रा योजना के तहत 50 हजार से दस लाख रुपये तक ऋण, कक्षा 5-7 में पढ़ने वाले बेटों के लिए 4000 हजार, लड़की के लिए 5000, कक्षा 8 में पढ़ने वाले बेटों के लिए 5000 और बेटी के लिए 6000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। लेकिन उन्हें परीक्षा में न्यूनतम 55 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।

■दादा-दानी या नाना-नानी द्वारा बच्चों की देखभाल पर वृद्धावस्था पेंशन के तहत 500 रुपये प्रति माह।

■ आउट ऑफ स्कूल बालिकाओं के कस्तूरबा विद्यालय में प्रवेश पर उन्हें 100 रुपये प्रति माह ।

■ जिन लड़कियों के माता-पिता कामकाजी हैं उन्हें कन्या सुमंगला योजना के तहत आर्थिक सहायता ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more