UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 May 2023

स्कूलों में बच्चों से प्रेरणादायक संवाद करेंगे शिक्षाधिकारी



प्रयागराज | माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बच्चों को संस्कारवान के साथ- साथ रोजगार उन्मुख बनाने के लिए 'नए सत्र में नया सवेरा' कार्यक्रम शुरू किया है। प्रदेश के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में इसे लागू किया गया है। शनिवार को यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने इसकी शुरुआत की। योजना के मुताबिक सभी शिक्षाधिकारी स्कूलों में सुबह की सभाओं में पहुंचकर बच्चों को प्रेरणादायक संस्मरण सुनाएंगे। यह भी बताएंगे कि भविष्य की कैसे बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। बोर्ड सचिव ने राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह पहुंचकर इसकी शुरुआत की। बच्चों से संवाद भी किया। बताया कि 'नए सत्र में नया सवेरा' कार्यक्रम के तहत पहले चरण में प्रदेश के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को लिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more