हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 May 2023

भीषण गर्मी के चलते जिले में अब 7: 30 से 11: 30 बजे तक खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल


भीषण गर्मी के चलते जिले में अब 7: 30 से 11: 30 बजे तक खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल


प्रयागराज। जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखते हुए आठवीं तक के स्कूलों के समय में एक बार फिर परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय, सीबीएसई, सीआईएससीई समेत सभी स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक कर दिया है।

परिषदीय एवं अनुदानित विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी नवीन नामांकन, हाउसहोल्ड सर्वे, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नाकन एवं नामांकन, डीबीटी, आधार नामांकन प्रमाणीकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के सर्वेक्षण आदि दायित्वों के निर्वहन के लिए सुबह सात से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से स्कूल में उपस्थित रहेंगे। इससे पहले 18 अप्रैल को आठवीं तक के स्कूलों की टाइमिंग सुबह सात से 12 बजे तक की थी। बीएसए ने साफ किया है कि यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर एकसमान रूप से लागू है और इसका उल्लंघन करने पर संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more