हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 May 2023

तैयारी : युवा टीम को लेकर शिक्षक संघ बुलंद करेगा आवाज



युवा टीम को लेकर शिक्षक संघ बुलंद करेगा आवाज
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुई। 84 सदस्यीय कार्यकारिणी में पहले 80 प्रतिशत पदाधिकारी सेवानिवृत्त होते थे जबकि नई कार्यकारिणी में 90 प्रतिशत सेवारत शिक्षकों को रखा गया है। यानि अब संगठन युवा टीम को लेकर शिक्षक समस्याओं पर आवाज बुलंद करेगा।


प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक महासंघ के बैनर तले जुलाई से पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन की व्यवस्था आदि मुद्दों पर निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। उसकी रूपरेखा 24 जून को वाराणसी में राज्य परिषद की बैठक में तय होगी। पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने उन साथियों को जोड़ने के लिए प्रस्ताव रखा जो किन्ही कारणों से संगठन छोड़ कर चले गए। जिसका समर्थन डॉ. प्रमोद मिश्रा ने किया तथा पूरे सदन ने एकमत से उक्त प्रस्ताव को पारित किया। कार्यकारिणी को पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन, इंद्रासन सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश मंत्री ज्ञानेश राय आदि ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने किया। मंडलीय मंत्री अनुज कुमार पांडे, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद, सुयोग पांडे और सुधीर मिश्रा आदि ने स्वागत किया। बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्रा, शिव कुमार यादव, अवधेश सिंह, रेखा शर्मा, कमलेश शर्मा, आरके त्रिवेदी आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more