28 May 2023

बादलों ने दी राहत, आज फिर बारिश के आसार



बादलों ने दी राहत, आज फिर बारिश के आसार
प्रयागराज। जिले में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को भी मौसम का मिजाज नरम रहा। शनिवार की सुबह तेज धूप से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने और ठंडी हवा के झोंके से गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश के आसार जताए हैं।

शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी आकाश मिश्रा का कहना है कि रविवार को बादल छाए रहने के साथ ही जिले के कुछ हिस्सों में आंधी और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more