हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 June 2023

मार्कशीट में त्रुटियां में सुधार को यूपी बोर्ड लगाएगा कैंप


यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अंकपत्रों में त्रुटियों के संशोधन के लिए पहली बार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप 12 जून से शुरू होंगे और 28 जून तक चलेंगे। अंकपत्र में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि की त्रुटियों का संशोधन होगा और संशोधन का कार्य त्वरित गति से चलेगा, ताकि किसी परीक्षार्थी व अभिभावक को भविष्य में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में सर्वाधिक त्रुटियां सामने आई हैं। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सबसे अधिक मामले मेरठ के हैं। यहां 24 हजार 279 मामले हैं, जिनका संशोधन होना है। वहीं दूसरे नंबर पर वाराणसी 18991 मामलों के साथ है। सबसे कम 3212 प्रकरण गोरखपुर में हैं।



इन तिथियों में लगेंगे कैंप, जनपदवार होगा निस्तारण
मेरठ में पहले फेज 12 से 14 जून तक कैंप लगेगा। यह शिविर जीआईसी में लगाया जाएगा। पहले फेज में मेरठ, फिरोजाबाद, कासगंज, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत को शामिल किया गया है। दूसरा फेज 19 से 21 जून तक रहेगा, जिसमें बुलंदशहर, हाथरस, गौतमबुद्धनगर, एटा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और तीसरे फेज में 26 से 28 जून तक शिविर लगेंगे, जिसमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़ क्षेत्र की त्रुटियों का संशोधन कार्य होगा।

अंकपत्रों में गड़बड़ी के मामले
क्षेत्रीय कार्यालय----हाईस्कूल----इंटरमीडिएट---- योग
मेरठ----17697----6582----24279
वाराणसी----13610---- 5381 ----18991
प्रयागराज----5233 ----3030---- 8263
बरेली ----4390 ----2084 ----6474
गोरखपुर ----2456---- 756 ----3212

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more