हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 June 2023

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब जुलाई में होगी


लखनऊ। पॉलीटेक्निक संस्थानों में पठन-पाठन की व्यवस्था पटरी से उतरती दिख रही है। एक तरफ पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सेमेस्टर परीक्षाएं नहीं शुरू हो सकीं तो दूसरी तरफ नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया भी पिछड़ रही है। पॉलीटेक्निक की 20 से 30 जून के बीच प्रस्तावित प्रवेश परीक्षाएं अब जुलाई में प्रस्तावित की गई हैं। जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

विभाग में हुए प्रशासनिक बदलाव का असर दिखने लगा है। पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सचिव राम रतन हटाए गए और उसके कुछ ही दिन बाद प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव एफआर खान भी हटा दिए गए। इसका असर नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया और सेमेस्टर परीक्षाओं पर पड़ रहा है। विभाग ने तीन बार प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाई, लेकिन प्रवेश परीक्षा के लिए एजेंसी का चयन अब तक नहीं किया जा सका है। इससे जून अंत में प्रस्तावित प्रवेश परीक्षाएं अब जुलाई में कराने की तैयारी है। वहीं, 12 जून से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं को अब 28 जून से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के निदेशक अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि एजेंसी चयन में समय लगा है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देकर जुलाई में प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी। जून अंत तक प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।


उधर, पॉलीटेक्निक में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून से बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more