हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 June 2023

चार जिलाधिकारियों समेत 10 आईएएस अफसर बदले


लखनऊ,। राज्य ने सरकार ने शुक्रवार की देर रात 10 आईएएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया है। बलरामपुर, गोंडा, फिरोजाबाद और अमरोहा जिलों के डीएम को बदल दिया गया है।

उज्ज्वल कुमार डीएम गोंडा से डीएम फिरोजाबाद, नेहा शर्मा स्थानीय निकाय निदेशक से डीएम गोंडा, अरविंद सिंह वीसी केडीए से डीएम बलरामपुर और राजेश कुमार त्यागी अमरोहा के डीएम बनाए गए हैं। रवि रंजन डीएम फिरोजाबाद से विशेष सचिव कृषि व एमडी यूपी एग्रो, विशाख जी को वीसी केडीए का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। महेंद्र कुमार डीएम बलरामपुर को प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more