हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 June 2023

अनुदेशकों के नवीनीकरण की संशोधित समय सारिणी जारी



लखनऊ। बेसिक शिक्षा के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के जिले के अंदर विद्यालय नवीनीकरण की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 18 जून तक पूरी की जाएगी।


अनुदेशकों के लिए छह जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। लेकिन मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर न चालू होने से ओटीपी मिलने में दिक्कत आ रही थी। इसके लिए आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी। इसे देखते हुए संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। जिन अनुदेशकों का मोबाइल नंबर काम नहीं कर रहा है वे अपनी लॉगिन आईडी से इसे रिसेट कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद के अनुसार पहले चरण में 100 से कम छात्र नामांकन वाले स्कूलों के अनुदेशकों की सूची छह से 16 जून तक प्रदर्शित की जाएगी। इसी दौरान जिला, विषय व स्कूलवार रिक्तियों का विवरण भी ऑनलाइन रहेगा।


अनुदेशक 13 जून तक अधिकतम पांच विद्यालयों का विकल्प भरेंगे। 16 जून तक बीईओ आवेदन पत्रों को बीएसए को भेजेंगे और वे सत्यापित कर पोर्टल पर सब्मिट करेंगे। उन्होंने बताया कि 18 जून तक आवेदन पत्रों का भारांक के आधार पर नए विद्यालय के लिए अनुबंध नवीनीकरण की जिलेवार सूची प्रकाशित की जाएगी.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more