हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 June 2023

हेडमास्टर निलंबित, पांच का रोका वेतन


वाराणसी : जी-20 बैठक के मद्देनजर सड़क के सभी विद्यालयों को रंगाई-पुताई कराने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद प्राथमिक विद्यालय (सगुनहा) ने अब तक विद्यालय की रंगाई-पोताई नहीं कराई है। जबकि यह विद्यालय एयरपोर्ट मार्ग पर स्थित है। वहीं शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ) हिमांशु नागपाल ने इस निरीक्षण किया तो गेट पर ताला बंद मिला। इसे देखते हुए बीएसए डा. अरविंद कुमार पाठक ने तत्काल प्रभाव से विद्यालय के हेडमास्टर इस्तियाक अहमद को निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें बड़ागांव ब्लाक से संबद्ध कर दिया है। इसके अलावा दूसरे प्रकरण में बीएसए ने पांच एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का जून माह का वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया है। वहीं नौ एआपी को नोटिस जारी किया है। दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण न देने पर नौ एआरपी का भी जून का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों से नामांकित बच्चों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। साथ ही निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा के अनुसार बच्चों का लर्निंग स्तर विकसित कराने का निर्देश है। इसकी लगातार समीक्षा भी जा रही है। इसके बावजूद तमाम शिक्षक प्रेरणा पोर्टल अपडेट नहीं कर रहे हैं।




 यहीं नहीं शिक्षक संकुल बैठक की सूचना भी पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा रहा है। बीएसए ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने काशी विद्यापीठ ब्लाक के पांच एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का जून माह का वेतन अगले आदेश तक के रोक दिया गया है.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more