हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 June 2023

जनपद के भीतर पारस्परिक तबादले के लिए आनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो एक बार यह अवश्य देखे ले



लखनऊ : अगर आप जिले के अंदर पारस्परिक तबादले के लिए आनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो एक बार मोबाइल नंबर जरूर चेक कर लें। परिषदीय स्कूलों के ऐसे तमाम शिक्षक हैं जिन्होंने मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नंबर बदल दिया है। ऐसे में पोर्टल से उन्हें ओटीपी नहीं मिल रहा। अब सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देश दिए गए हैं कि वह शिक्षकों के संशोधित मोबाइल नंबर को दर्ज कर उनका आवेदन स्वीकार करें। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद का कहना है कि तमाम शिक्षकों ने मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नंबर बदल दिए हैं। ऐसे में सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह उनके नए मोबाइल नंबर के आधार पर उनका आवेदन स्वीकार करें।





बाकी पोर्टल पर कोई गड़बड़ी नहीं है। जिले के अंदर शिक्षकों के पारस्परिक तबादले के लिए पोर्टल Intradistricttransfer.upsdc. gov.in पर कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं जिनके मोबाइल नंबर नहीं बदले फिर भी कठिनाई हुई ।

14 जून पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। बीटीसी शिक्षक संघ. के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव कहते हैं कि तकनीकी गड़बड़ी को देखते हुए शिक्षकों को और अवसर दिया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more