हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 June 2023

पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया अटकी, तबादले के लिए ओटीपी न मिलने से कई शिक्षक परेशान


परिषदीय शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानान्तरण के लिए वेबसाइट तो शुक्रवार देर रात चालू हो गई लेकिन अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से दो जून को जारी शासनादेश में अंतर जनपदीय एवं पारस्परिक स्थानान्तरण की प्रक्रिया समानान्तर रूप से चलाने के आदेश दिए थे। साथ ही यह भी साफ किया था कि पारस्परिक एवं अंतर जनपदीय स्थानान्तरण दोनों का लाभ प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिका को पारस्परिक स्थानान्तरण का लाभ ही अनुमन्य किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने आठ जून को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में 24 नंबर बिन्दु पर अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले का पोर्टल खोलने के संबंध में अलग से आदेश जारी करने की बात लिखी थी।



लिहाजा अंतर जनपदीय तबादले के आवेदन तो शुरू हो गए लेकिन एक से दूसरे जिले में पारस्परिक तबादले का पोर्टल चालू नहीं हो सका है। वहीं दूसरी ओर तमाम शिक्षक पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी न मिलने के कारण शनिवार को पूरे दिन परेशान रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more