हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 June 2023

आठ आईएएस अफसरों के तबादले

 राज्य सरकार ने गुरुवार को दो मंडलायुक्तों समेत आठ आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। प्रशांत त्रिवेदी को आयुक्त व अपर मुख्य सचिव वित्त के पद से हटा दिया गया है। उन्हें राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन के पद पर भेजा गया है।


दीपक कुमार को अपर मुख्य सचिव वित्त, वित्त आयुक्त व वाह्य सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजशेखर को सचिव कृषि बनाया गया है। लोकेश एम को कानपुर मंडलायुक्त के पद पर भेजा गया है। यशोद ऋषिकेश को सहारनपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। राकेश कुमार प्रथम संपूर्णानंद विवि वाराणसी के कुलसचिव होंगे। मासूम अली को एमडी परिवहन निगम और संजय कुमार एमडी, पीसीएफ बनाए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more