हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2023

अंकपत्र में संशोधन को आज से लगेंगे शिविर

 

अंकपत्र में संशोधन को आज से लगेंगे शिविर

प्रयागराज। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के अंकपत्र में उनके नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि त्रुटियों के संशोधन के लिए जिलों में सोमवार से शिविर लगेंगे। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने 12 से 30 जून तक जिलों में कैंप लगाकर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में बोर्ड के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में 61219 प्रकरण लंबित हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more