हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2023

अलीगढ़ 14 को पहुंचेगी एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो रथयात्रा




एटा, पुरानी पेंशन बहाली मंच की रविवार को शहीद पार्क में बैठक हुई। इसमें 14 जून को एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो रथयात्रा का स्वागत करने के लिए एटा से बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी पहुंचने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।


बैठक में जिला संयोजक डा. ओमेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 14 जून अलीगढ़ के गौरी गार्डन (आगरा रोड) अलीगढ़ में पुरानी पेंशन बचाओ मंच एटा के पदाधिकारी एवं पेंशनविहीन शिक्षक-कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक जून से बिहार के ऐतिहासिक स्थल चंपारण से अटेवा प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में चल रही एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो रथ यात्रा निकाली जा रही है। एटा से सैकड़ों की संख्या में पेंशनविहीन अलीगढ़ पहुंचकर रथयात्रा का हिस्सा बन स्वागत करेंगे।

डॉ. नंदलाल निर्भय ने बताया कि इस रथ यात्रा का उद्देश्य देश में पुरानी पेंशन के लिए पूरे देश में जन जागरूकता पैदा करना है। महिला जिला संयोजिका सौरभ मिश्रा शिल्पी ने कहा कि जनपद से अलीगढ़ में मातृशक्तियों की भागीदारी अधिक से अधिक रहेगी। यह खबर आप बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। जिला सह संयोजक मनोज यादव ने बताया की जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।




डॉ. नीतू यादव प्रदेश संयोजिका महिला प्रकोष्ठ ने सभी साथियों से रथ यात्रा को सफल बनाने की अपील की। 14 जून की दोपहर 230 बजे कार एवं मोटरसाइकिल से शहीद पार्क में एकत्र होकर एक साथ अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में आरजू पांडे, अनुराधा यादव, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, मनोज यादव, चंद्रवीर, वीर बहादुर, ललित कुमार, राजू राम रतन रवि प्रकाश शरद, सत्य प्रकाश, शीलेंद्र सहित अनेक साथियों ने प्रतिभाग किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more