हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 September 2023

सोलह अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि दुनिया में मेरी काशी का डंका बजे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 1115.37 करोड़ रुपये की लागत से बने 16 अटल आवासीय विद्यालयों के लोकार्पण और काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन के दौरान उनका 28 मिनट का संबोधन काशी को समर्पित रहा। उन्होंने हर बार ‘मेरी काशी’ और ‘मेरे परिवारीजन’ कहकर बनारस के लोगों को संबोधित किया।



प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में काशी आया था। तब मैंने जिस काशी की कल्पना की थी, विकास और विरासत का वो सपना अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है। काशी आज विकास के नए आयाम गढ़ रही है जो अभूतपूर्व है। लोगों के प्रयास से यह सब कुछ हुआ है। मोदी ने जी-20 की अभूतपूर्व सफलता को महादेव का आशीर्वाद बताया। साथ ही कहा कि जी-20 देशों से आया हर एक मेहमान काशी की सेवा, स्वाद, संस्कृति और संगीत को अपने साथ अपनी यादों में ले गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more