हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 September 2023

अनुपस्थित मिलने व नियम विरुद्ध कार्य करने पर बीएसए ने की सहायक अध्यापिका पर कार्रवाई

 

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धनहां नायक में तैनात सहायक अध्यापिका अंजली सिंह को विद्यालय में अनुपस्थित मिलने व नियम विरुद्ध कार्य करने पर निलंबित कर दिया गया है।




 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को शिवसागर नामक व्यक्ति ने जिलाधिकारी व उनके समक्ष आकर सहायक अध्यापिका पर पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र जारी किए जाने की शिकायत की थी। मामले की वास्तविकता का पता लगाने का प्रयास किया गया तो जांच में शिक्षिका अंजली सिंह सोमवार को विद्यालय पर भी अनुपस्थित पाई गईं। ऐसे में नियम विरुद्ध कार्य करने व विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more