हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 September 2023

टैबलेट से होगी बेसिक स्कूलों में योजनाओं की निगरानी

 

मऊ, जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में फर्जीवाड़ा करना आसान नहीं होगा। टैबलेट से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के साथ-साथ संचालित योजनाओं की आनलाइन निगरानी होगी। शासन की तरफ से जिले के प्रत्येक परिषदीय स्कूल को दो-दो टैबलेट दिए जाएंगे। स्कूलों में उपस्थिति, मिड डे मील, पाठ्य-पुस्तक वितरण सहित 14 रजिस्टर टैबलेट में रहेंगे। जिससे योजनाओं का किन-किन विद्यार्थियों को लाभ मिला।इसकी सही जानकारी मिल सकेगी।



जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.27 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। इन स्कूलों में संचालित योजनाओं की सही जानकारी मिले जिसको लेकर शासन की ओर से पहले चरण में हर ब्लाॅक के लगभग सौ स्कूलों को टेबलेट दिया जाएगा। बाकी बचे स्कूलों को दूसरे चरण में टैबलेट मिलेगा। स्कूलों के रजिस्टर तो डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेंगे ही बल्कि शिक्षकों को इसके माध्यम से ऑनलाइन पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सरल एप सहित कई जरूरी एप इस पर मौजूद रहेंगे।


स्कूलों में एक टैबलेट प्रधानाध्यापक और दूसरा टैबलेट वरिष्ठ शिक्षक के पास रहेगा। इसपर बायोमेट्रिक उपस्थिति की भी व्यवस्था है। यानी किस-किस विद्यार्थी को पाठ्य पुस्तक सहित विभिन्न लाभ मिल रहे हैं, उसका पूरा विवरण उपलब्ध होगा। अभी शिक्षकों की उपस्थिति के लिए कोई व्यवस्था इस टैबलेट से नहीं है। आगे जरूरत के अनुसार इन्हें अपग्रेड किया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि योजना को स्वीकृत मिल गई है। शासन स्तर से जैसे ही टैबलेट आएंगे, स्कूलों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more