हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 September 2023

विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए सहज पुस्तिका का करें प्रयोग


बस्ती : निपुण भारत के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गौर ब्लाक सभागार में बैठक की गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला रहे। बैठक में सभी विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने पर जोर दिया गया।






बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ओंकारनाथ वर्मा ने कहा कि सभी शिक्षक शिक्षण कार्य में शिक्षक समदर्शिका, सहज पुस्तिका, रिंग ऐलान, गणित और विज्ञान किट आदि का अवश्य प्रयोग करें। विद्यालयों में कायाकल्प के तहत शौचालय, मूत्रालय और पानी की टोंटी का निर्माण करवाया जाय व बच्चों से इसका प्रयोग करवाया जाय।


बच्चों का हर महीने स्क्रीनिंग किया जाए व दिव्यांग बच्चों का समर्थ एप पर अपलोड किया जाए।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने विद्यालयों में कराए जाने वाले कार्यों की सूची सौंपी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल ने कहा कि जिन विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। विनोद यादव, संजय, रामजीत, नंदकिशोर, जनार्दन, रामजीत, गिरजाशंकर, ज्ञानदास, अवध नारायन, ओंकार उपाध्याय, विजयसेन, राकेश सिंह, विभा सिंह, दुर्गेश नंदिनी सहित आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more