हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 October 2023

स्पा सेंटर में पकड़े गए सहायक शिक्षक ने दिया जवाब

 

पीलीभीत, पिछले दिनों पड़ोसी देश के एक स्पा सेंटर में पकड़े गए परिषदीय स्कूल के एक सहायक शिक्षक प्रकरण की जांच की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी के पत्र मिलने के बाद सहायक शिक्षक ने अपना जवाब बनाकर सौंप दिया है। जवाब के आधार पर जांच रिपोर्ट बनाकर बीएसए को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई बीएसए स्तर से की जाएगी।


नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षक पड़ोसी देश के एक नगर के स्पा सेंटर में पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया। इस मामले में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया के माध्यम से नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक के पकड़े जाने की सूचना मिली। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। सहायक शिक्षक ने अपना जवाब बनाकर खंड शिक्षा अधिकारी को भेज दिया है। जवाब मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी अध्ययन करेंगे। उसके बाद जांच रिपोर्ट को तैयार की जाएगी। उसके बाद बीएसए को सौंपी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने बताया कि सहायक शिक्षक ने अपना जवाब दे दिया है। बीएसए के आने के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी।



स्पा सेंटर मतलब क्या होता है?

स्पा सेंटर वह स्थान है जहां पर खनिज तेलो द्वारा मनुष्य के शरीर की मालिश की जाती है। उसके बाद व्यक्ति को गर्म कम्बल या तौलिया दिया जाता है शरीर पर लपेटने के लिए। जिसे लपेटने के बाद तौलिए से गरमाई आती है उसके द्वारा शरीर पर लगे तैल रोम छिद्रों द्वारा अंदर शरीर में पहुंच जाते है। जिससे मनुष्य के तनाव थकान दूर हो जाते है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more