UpdateMarts
Follow Channel

20 October 2023

पहले तबादले में की गलती, अब सुधारने को दिया विशेष अवकाश


लखनऊ : प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के ऐसे 33 कर्मचारियों को जिनका गलत ढंग से स्थानांतरण कर दिया गया था उन्हें विशेष अवकाश की सुविधा दे दी गई है। इन कर्मचारियों को पद न होने या फिर पद खाली न होने के बावजूद भी एक से दूसरे कार्यालय में भेज दिया गया था । ऐसे में पिछले तीन महीने से कार्यभार ग्रहण न कर पाने के कारण ये वेतन नहीं पा रहे थे। अब इन्हें इस अवधि का अवकाश स्वीकृत कर वेतन जारी किया जाएगा।


अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) संजय यादव की ओर से आदेश जारी कर कार्यालयों में कार्यरत प्रधान सहायक, प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, आशुलिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को यह विशेष अवकाश स्वीकृत कर तीन महीने का वेतन दिया जाएगा। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरयिल आफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव की ओर से इन विसंगतियों की शिकायत और कर्मचारियों को राहत देने की मांग की गई थी।