UpdateMarts
Follow Channel

20 October 2023

सीटी नर्सरी और एनटीटी के लिए पंजीकरण कल से

 

सीटी नर्सरी और एनटीटी के लिए पंजीकरण कल से


प्रयागराज, । परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने गुरुवार को सीटी नर्सरी, एनटीटी, डीपीएसई और डीपीएड प्रशिक्षण शैक्षिक सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया। सचिव पीएनपी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ऑनलाइन पंजीकरण 21 अक्तूबर से शुरू होगा। इसकी अंतिम तिथि 24 नवंबर है। 27 नंवबर तक शुल्क जमा होगा। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की है। एक जुलाई 2023 को आवेदन करने वालों की उम्र 18 साल से कम और 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सीटी नर्सरी, एनटीटी (डीपीएसई) प्रशिक्षण केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है। डीपीएड प्रशिक्षण में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।