हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 November 2023

सीधी भर्ती स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी अंक जुड़ेंगे


प्रयागराज,  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सीधी भर्ती में अब स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 और साक्षात्कार के 25 अंकों के आधार पर चयन होगा। प्रतियोगी छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने यह फैसला किया है। कुछ विशिष्ट योग्यता वाले पदों को छोड़ समूह ‘ख’ राजपत्रित के 90 से अधिक पदों की चयन प्रक्रिया में यह नियम लागू रहेगा।



पहले सीधी भर्ती में साक्षात्कार के 100 अंकों के आधार पर चयन होता था। आवेदकों की संख्या अधिक होने पर स्क्रीनिंग परीक्षा होती थी, लेकिन अंक नहीं जुड़ते थे। कुछ प्रतियोगी छात्र साक्षात्कार में भेदभाव का आरोप लगाते हुए स्क्रीनिंग के अंक जोड़ने की मांग कर रहे थे। राजकीय डिग्री कॉलेजों की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में भी यह नियम लागू होगा। वहीं सीधी भर्ती के इंटरव्यू बोर्ड में दो-दो सदस्य और विशेषज्ञ होंगे।


एकरूपता आएगी

अब तक अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होती थी। जबकि यूपीपीएससी की ओर से राजकीय डिग्री कॉलेज में स्क्रीनिंग परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होता था। फैसले से दोनों भर्तियों में एकरूपता आ जाएगी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more