हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 November 2023

ऑनलाइन एरियर के भुगतान हेतु प्रक्रिया , यूजर मैन्युअल देखें स्टेप BY स्टेप


ऑनलाइन एरियर के भुगतान हेतु प्रक्रिया , यूजर मैन्युअल देखें स्टेप BY स्टेप

ऑनलाइन एरियर के भुगतान हेतु प्रक्रिया , यूजर मैन्युअल देखें स्टेप BY स्टेप 



स्टेप 1– मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन करें।



स्टेप 2– पोर्टल खुल जाने पर जनरल के ऑप्शन पर क्लिक करें।



स्टेप 3– जनरल में सबसे अंतिम ऑप्शन ऑनलाइन रिक्वेस्ट पर क्लिक करें।



स्टेप 4– ऑनलाइन रिक्वेस्ट पर क्लिक करने पर एरियर का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें। 



स्टेप 5– एरियर पर क्लिक करने के बाद अप्लाई एरियर पर क्लिक करें।



स्टेप 6– किस आदेश से वेतन अवमुक्त हुआ है वो आदेश संख्या भरें, किस तिथि से है वो भरें, अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी का मानव संपदा कोड भरें, ध्यान रखें आप रिपोर्टिंग ऑफिसर खंड शिक्षा अधिकारी को ही बनाएंगे खंड शिक्षा अधिकारी आगे फॉरवर्ड करेंगे ,चूज फ़ाइल में जाकर आदेश की कॉपी को अटैच करें।



स्टेप 7– घोषणा पर क्लिक कर के सबमिट पर क्लिक करें।



नोट

अवरुद्ध वेतन हेतु आवेदन करते समय निम्न प्रमुख चार प्रपत्र अनिवार्य रूप से लगाने का कष्ट करें



1-वित्त एवं लेखा अधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र जिसमें पूरा विवरण लिखा हो

2-अवरुद्ध वेतन संबंधित आदेश

3-अवरुद्ध वेतन के बहाली संबंधित आदेश

4-संबंधित मास की उपस्थिति , (लॉक किए गए अटेंडेंस के स्क्रीनशॉट की प्रति)



अब आपका एरियर अप्लाई हो चुका है,



अब बीईओ द्वारा फारवर्ड होने के बाद वह लेखा कार्यालय में शो होने लगेगा…

लेखा कार्यालय से उस आवेदन के सापेक्ष कार्यवाही करते हुए अवमुक्त वेतन खाते में भेज दिया जाएगा। 

नोट- किसी किसी विकास क्षेत्र ,जनपद में ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ऑफलाइन हार्ड कॉपी भी ब्लॉक वा जिले पर जमा होने की बात कही जा रही है अतः उक्त संबंध में अपने विकास क्षेत्र से अवश्य संपर्क कर ले








Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more