UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 January 2024

शिक्षक बनने के लिए खत्म हुआ सात साल का इंतजार


बहराइच। सात साल से शिक्षक बनने का सपना संजोए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के चेहरे खिले रहे। काउंसिलिंग में स्थानीय लोगों के साथ ही बुलंदशहर, बाराबंकी, आगरा समेत एक दर्जन से अधिक जिले के सैकड़ों लोग पहुंचे। इससे पूरा कार्यालय परिसर गुलजार रहा।


जिले में 76 पदों पर शिक्षकों का चयन होना है। इसके लिए शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में काउंसलिंग सुबह 10 बजे से काउंसलिंग शुरू हुई। दूर-दराज जिलों के लोग एक दिन पहले ही शहर पहुंच गए थे। सुबह 10 बजते ही अभ्यर्थी कार्यालय पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक काउंसिलिंग जारी है। खंड शिक्षाधिकारी पयागपुर वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि 76 पदों पर भर्ती होनी है। लेकिन सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे हैं।


वर्षों से नौनिहालों को शिक्षित करने का सपना संजोए शहर निवासिनी शिवांगी, आगरा निवासिनी रितु, बुलंदशहर की ज्योति रानी व बाराबंकी से आई नीलम कुरील ने बताया कि पिछले सात वर्षों से शिक्षक बनने का सपना अब पूरा होने जा रहा है। अब वे इस मौके को गंवाना नहीं चाहती हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more