UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 January 2024

सर्वोदय विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा को पांच दिवसीय प्रशिक्षण


 लखनऊ : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गया। इसमें प्रदेश के 94 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाचार्य व वरिष्ठ प्रवक्ताओं को पढाने का सलीका सिखाया जाएगा। राजधानी लखनऊ स्थित सर्वोदय बालिका विद्यालय में


प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मजबूत पठन-पाठन प्रक्रिया निर्धारित करना है, जिससे अध्यापन कार्यों की गुणवत्ता में और वृद्धि हो सके। यह कार्यक्रम तीन वैच में 10 जनवरी तक चलेगा। प्रत्येक बैच में शामिल प्रभारी प्रधानाचार्यों व वरिष्ठ प्रवक्ताओं को दो-दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more