हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 February 2024

तदर्थ शिक्षकों ने बहाली के लिए उपमुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन



लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के नौ नवंबर 2023 को जारी शासनादेश को वापस लेने और तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाली के लिए ज्ञापन दिया।


प्रतापगढ़, जौनपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, लखनऊ, गाँडा, बस्ती आदि जिलों से पहुंचे तदर्थ शिक्षकों ने उपमुख्यमंत्री को बताया 20-22 साल की सेवा के बाद शासन ने उनकी समाप्त कर दी है। 1993 से अब तक कार्यरत सभी तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रकरण पर जल्द सकारात्मक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र सिंह, इंद्रनील सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, संजय सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, राकेश पांडेय, अवनीश अवस्थी, विनोद पांडेय आदि शामिल थे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more