हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 February 2024

आठ हजार बेसिक शिक्षकों का एरियर दबाए बैठे हैं अफसर, सत्यापन को पैरवी न होने पर नाराजगी





बरेली, । 68500 और 69000 शिक्षक भर्ती के चार वर्ष बाद भी प्रदेश के 8172 शिक्षकों के एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। शासन ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। सभी जिलों से अभिलेख सत्यापन और एरियर भुगतान के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।


बेसिक शिक्षा विभाग में 68500 और 69000 शिक्षक भर्ती के एरियर भुगतान को लेकर अभी भी स्थिति खराब बनी हुई है। 68500 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत 786 एरियर प्रकरण और 69000 भर्ती के अंतर्गत 7386 एरियर प्रकरण भुगतान के लिए लंबित है। बीते दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक में इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई। सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद और वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों को यह निर्देश दिया है कि वह लंबित एरियर भुगतान की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिन शिक्षकों के सभी अभिलेख सत्यापित हो चुके हैं और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से एरियर भुगतान की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है उसके बाद भी एरियर का भुगतान नहीं हुआ है उसका भी विवरण मांगा गया है। भर्ती के 4 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी कितने शिक्षकों के कौन-कौन से अभिलेख सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय अथवा बोर्ड में लंबित है उनका भी विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।


सत्यापन को पैरवी न होने पर नाराजगी
उच्च अधिकारियों ने अभिलेखों के सत्यापन की सही पैरवी न होने पर भी नाराजगी जाहिर की। ऐसे में यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि सत्यापन करने के लिए अब तक प्रभावी ढंग से पहल क्यों नहीं की गई। बरेली में भी 22 शिक्षकों का एरियर का भुगतान अटका हुआ चल रहा है। जबकि अंतर्जनपदीय ट्रांसफर पर आए करीब 300 शिक्षकों का भी एरियर नहीं मिला है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि एरियर जल्द जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more