हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 June 2024

सालभर इंतजार के बाद आखिरकार 2796 शिक्षकों का दूसरे जिले में तबादला

 सालभर इंतजार के बाद आखिरकार 2796 परिषदीय शिक्षकों का तबादला मनचाहे जिले में हो गया। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बुधवार को अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के आदेश जारी कर दिए। कुल 1398 जोड़े (2796 शिक्षकों) के तबादले को मंजूरी मिली है। सचिव ने पहली बार एक जिले से दूसरे जिले में तबादला करने की बजाए सीधे एक से दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया है।



सचिव ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थानान्तरित शिक्षक एवं शिक्षिका को कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही 22 जून तक की जाएगी। अभिलेखों का परीक्षण करते हुए स्थानान्तरित शिक्षकों को अनिवार्य रूप से एक साथ कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराया जाए।


यदि स्थानान्तरित जिले में उस बैच के अध्यापकों की पदोन्नति नहीं की गई है तो ऐसे शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। स्थानान्तरित अध्यापकों को पोर्टल पर कार्यमुक्त करने एवं कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more