हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 June 2024

10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के 1885 मेधावियों को एक एक लाख रुपये मिलेंगे


प्रयागराज, । 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में राज्य व जिले की टॉप टेन सूची में स्थान पाने वाले 1885 मेधावियों को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और सीआईएससीई की परीक्षा में प्रदेश में टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाले होनहारों को भी सम्मानित किया जाएगा।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं के बैंक खाते का विवरण साक्ष्य के साथ संबंधित स्कूल से प्राप्त कर लें ताकि उनके खाते में पुरस्कार राशि भेजी जा सके। सभी दस्तावेज जांच लें।


सम्मान समारोह के आयोजन की तिथि बाद में सूचित की जाएगी। यूपी बोर्ड की टॉप फाइव मेरिट में 10वीं में 17 और 12वीं में 36 मेधावी शामिल हैं। छठवें से दसवें स्थान तक 10वीं में 142 व 12वीं में 372 मेधावियों के नाम हैं। संस्कृत शिक्षा परिषद के 10वीं-12वीं के क्रमश 11-11, क्रमश सीआईएससीई के 30 व 17 जबकि सीबीएसई के क्रमश 26 व 22 विद्यार्थियों को सम्मान मिलेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more