हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 June 2024

यूजीसी नेट निरस्त होने से 20,543 अभ्यर्थी निराश


प्रयागराज। अभी नीट यूजी को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा था कि मंगलवार को आयोजित यूजीसी नेट भी निरस्त कर दी गई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ही यूजीसी नेट कराया था। इस निर्णय से प्रयागराज में परीक्षा में पंजीकृत 20,543 अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है।



महीनों तैयारी के बाद परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपने सही उत्तरों का मिलान ही कर रहे थे कि बुधवार को परीक्षा निरस्त होने के समाचार ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो पूर्व में नेट कर चुके हैं और जेआरएफ के लिए परीक्षा दी थी। उच्च शिक्षा में करियर तलाश रहे हजारों युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।


अभ्यर्थियों का कहना है कि एनटीए पारदर्शी परीक्षाएं करवाने में पूरी तरह नाकाम रहा है क्योंकि एनटीए खुद अपने आप में कोई संस्था नहीं है बल्कि ढेर सारी प्राइवेट आईटी कंपनियों का समूह है। यह संस्था प्राइवेट कंपनियों की मुनाफाखोरी और नकल माफिया के धन उगाही के मॉडल पर चल रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more