हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 June 2024

पेपर लीक की आशंका पर यूजीसी नेट रद्द, सीबीआई जांच के आदेश दिए



नई दिल्ली,। नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय ने विभिन्न शहरों में मंगलवार को आयोजित यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा रद्द कर दी। मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है और सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं।


शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षा का आयोजन फिर से किया जाएगा, जिसके लिए बाद में जानकारी साझा की जाएगी। अधिकारी ने बताया, यूजीसी को राष्ट्रीय साइबर अपराध इकाई से कुछ इनपुट मिले थे। ये इनपुट संकेत देते हैं कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है।


ग्यारह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा देशभर के 317 शहरों में मंगलवार को यह परीक्षा एनटीए ने आयोजित की थी। इसमें 11.21 लाख से अधिक पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 81 प्रतिशत उपस्थित हुए थे। नेट जून और दिसंबर में आयोजित किया जाता है।


कांग्रेस बोली, पहले नीट, अब नेट का पेपर लीक कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। पहले नीट का पेपर लीक हुआ, अब यूजीसी-नेट का। सरकार ‘पेपर लीक सरकार’ बन गई है।


नीट अभ्यर्थियों से ईओयू ने तीन घंटे पूछताछ की

नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) ने बुधवार को दो अभ्यर्थियों से तीन घंटे तक पूछताछ की। एक अभ्यर्थी बख्तियारपुर की ईशा भारती व दूसरी समस्तीपुर निवासी है। दोनों से पूछा गया कि क्या इन्हें परीक्षा सेपहले कोई प्रश्न पत्र मिला था। अगर हां तो कहां से मिला, किसने दिया। हालांकि, दोनों ने किसी जानकारी से इंकार किया।


पैसे के लेनदेन की जांच

पटना। नीट पेपर लीक में जितने भी संदिग्धों, केंद्रों या बिचौलियों की भूमिका सामने आई है, उनके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है। यह बात सामने आई है कि अधिकांश पैसे का लेनदेन नगद में हुआ है। ब्योरा 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more