हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 June 2024

स्कूल से स्कूल में तबादले का आदेश, शिक्षकों में नाराजगी




विभागीय आदेश में कहा गया है कि परस्पर तबादले में जिस स्कूल से शिक्षक आएगा, दूसरा शिक्षक उसी स्कूल में जाएगा (स्कूल (स्कूल से स्कूल में तबादला होगा।) इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जनवरी में जब परस्पर तबादले हुए तो पहले शिक्षकों को जिले में भेजा गया, फिर स्कूल का आवंटन किया गया। इस प्रक्रिया में बदलाव से काफी शिक्षक तबादला नहीं लेंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि दो जून के शासनादेश में ये निर्देश नहीं है कि तबादला स्कूल से स्कूल होगा। ऐसा करने से इस प्रक्रिया के भी न्यायालय में जाने की संभावना बढ़ गई है। वहीं बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि शासनादेश मैं दी गई व्यवस्था के अनुसार ही इसे सरलीकृत किया गया है। इससे समय बचेगा और गड़बड़ी की संभावनाएं भी कम होंगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more