हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 June 2024

नए शिक्षकों की नियुक्ति से जुलाई में सुधर जाएगी एकल स्कूलों की दशा

 

महराजगंज। जनपद के 56 एकल परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था सुदृढ़ होने वाली है। जुलाई में 15 तारीख तक हर स्कूल में विद्यार्थी संख्या के हिसाब से शिक्षक तैनात हो जाएंगे। 27 जून को 12460 शिक्षक के ऑनलाइन प्रक्रिया में भी स्थिति सुदृढ़ हो सकती है।

बेसिक शिक्षा परिषद में 12,460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत बचे हुए अभ्यर्थियों को तीन दिनों में विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। 27 जून को जिले में प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिले के हिस्से में 254 शिक्षक आ रहे हैं। महराजगंज में शिक्षकों की कमी बताई जा रही है। नए सत्र में 56 स्कूल मिले हैं, जिसमें जहां विद्यार्थी संख्या तो पर्याप्त है, लेकिन शिक्षक एक ही तैनात हैं। नए शिक्षक आने पर इन स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक मिलने की उम्मीद है।



27 जून को 12460 शिक्षक भर्ती के बचे अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग होनी है। 256 शिक्षक महराजगंज के हिस्से आ रहे हैं। उन्हें ज्वाइनिंग के लिए पहले एकल विद्यालयों का ऑप्शन दिया जाएगा। अगर पूर्ति नहीं होगी तो अधिक शिक्षक जिस स्कूल में हैं, वहां से 15 जुलाई तक स्थानांतरण कर एकल स्कूलों में बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

-श्रवण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more