हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 June 2024

परिषदीय स्कूलों को मिलेंगे 688 नए सहायक अध्यापक

 

गोंडा। परिषदीय स्कूलों को पहली जुलाई तक 688 नए सहायक अध्यापक मिल जाएंगे। दिसंबर 2023 व सात जनवरी 2024 को दो चरणों में हुई काउंसिलिंग से इन शिक्षकों का चयन हुआ था। स्कूल आवंटन न होने के कारण नियुक्ति पाने के बाद भी छह माह से ये सहायक अध्यापक घर में ही बैठे हैं।




 बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने नवनियुक्त शिक्षकों के स्कूल आवंटन का आदेश जारी किया है। स्कूल आवंटन की प्रक्रिया 27 से 29 जून तक पूरी होनी है। इसके साथ ही स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। एक जुलाई तक सभी सहायक अध्यापक स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। सचिव का आदेश मिलने पर बीएसए ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी ब्लॉकों से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है, जहां छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की कमी है। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि स्कूल आवंटन की प्रक्रिया तय समय में पूरी कर ली जाएगी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more