UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 June 2024

नकल का वीडियो वायरल होने पर परीक्षाएं स्थगित


प्रयागराज,  उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की राजकीय पीजी कॉलेज हमीरपुर के केंद्र पर हुई परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का वीडियो वायरल होने की खबर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने प्रकाशित की थी। इस पर मुक्त विश्वविद्यालय ने सख्ती दिखाते हुए उक्त केंद्र की परीक्षाएं अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी हैं। इस केंद्र के सभी परीक्षार्थी 24 जून से क्षेत्रीय केंद्र कानपुर स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा देंगे।



कुलपति प्रो. सत्यकाम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। कुलपति ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय की प्रदेश भर में चल रही परीक्षाओं की शुचिता के साथ किसी भी स्थिति में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय पूरे प्रदेश में पारदर्शितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराये जाने के लिए संकल्पबद्ध है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more